फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   apple first lot reached sabji mandi solan himachal pradesh

सोलन सब्जी मंडी पहुंची सेब सीजन की पहली खेप, कोरोना में मिल रहे अच्छे दाम

Wed, 01 Jul 2020 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
apple first lot reached sabji mandi solan himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सब्जी एवं फल मंडी सोलन में सेब की खेप पहुंचने लगी है। अभी शिमला के कुछ क्षेत्रों में ही सेब तैयार हुआ है। सीजन की पहली खेप आने से बागवानों को फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। बुधवार को करसोग से टाइडमैन सेब के 200 बॉक्स मंडी में पहुंचे। इसमें एक बॉक्स 600 से 1600 रुपये तक बिका। आने वाले दिनों में सेब के दाम और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय सेब व्यापारियों की मानें तो सेब सीजन पूरी तरह से चलने में करीब एक या दो सप्ताह लग सकते हैं।

विज्ञापन


अभी बाहरी राज्यों के बहुत कम व्यापारी सोलन पहुंचे हैं। स्थानीय व्यापारी ही सेब की खरीद कर रहे हैं। पांच जुलाई तक सेब मंडी परवाणू में भी सेब पहुंचना शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार सेब मंडी परवाणू और सोलन में हर वर्ष सेब से अरबों रुपये का कारोबार होता है। इस बार कोविड-19 के तहत किसानों-बागवानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


छोटा आकार, कच्चा सेब भी पहुंच रहा मंडी में
सब्जी एवं फल मंडी सोलन में आ रहे सेब का आकार छोटा है। कुछ कच्चा सेब भी पहुंच रहा है। सीजन से पहले मंडी पहुंचने पर इस सेब को हालांकि अच्छे दाम मिल रहे हैं। इसमें सिर्फ अभी टाइडमैन सेब ही मंडी पहुंचा है। रॉयल, गोल्डन सहित अन्य किस्मों के सेब को मंडी पहुंचने में करीब दो सप्ताह लगेंगे। बाहरी राज्यों के कारोबारी भी परवाणू और सोलन मंडी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेड के हिसाब से बिक रहा सेब
मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में सेब सीजन की पहली खेप पहुंच गई है। इसमें पहली खेप में 400 बॉक्स सेब पहुंचा है। बागवानों को ग्रेड के हिसाब से अच्छे दाम मिल रहे हैं। हालांकि, अभी सिर्फ करसोग का सेब ही मंडी पहुंचा, जबकि अन्य क्षेत्रों का सेब भी दो सप्ताह तक मंडी में पहुंचना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed