फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फर्जी दस्तावेजों से पाई आयुर्वेदिक विभाग में नौकरी, 18 साल बाद पकड़ में आया कारनामा

रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Dec 2024 02:21 PM IST

पिथौरागढ़ में आयुर्वेदिक विभाग में फर्जी दस्तावेजों से सरकारी नौकरी पाने वाले स्वच्छक का 18 साल बाद कारनामा पकड़ में आया है। विभागीय अधिकारियों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.चंद्रकला भैसोड़ा ने तहरीर दी। उनके मुताबिक नगर के लुन्ठूड़ा निवासी श्याम चरण ने वर्ष 2006 में विभाग में स्वच्छक पद पर तैनाती ली। बीते दिनों जब उसके दस्तावेजों की विभागीय जांच हुई तो तैनाती के लिए जमा की गई पांचवी पास की अंकतालिका फर्जी निकली। संबंधित स्कूल से संपर्क करने पर इसकी पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि इसी योग्यता के आधार पर स्वच्छक को नियुक्ति मिली थी। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 336 के तहत केस दर्ज किया गया है। सीओ परवेज अली ने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। वहीं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा ने कहा संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें