श्रीकोट गंगानाली में अलकनंदा नवयुवक रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार को अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन किया गया। अंगद ने रावण की सभा में पहुंचकर उसे माता सीता को सम्मानपूर्वक भगवान श्रीराम को लौटाने की सलाह दी, लेकिन रावण ने उनकी बात मानने से इन्कार कर दिया।अंगद और रावण के बीच हुए तीखे संवाद ने दर्शकों को रोमांचित किया। वहीं, लक्ष्मण शक्ति लीला में मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होने का मार्मिक प्रसंग दिखाया गया। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम की व्याकुलता और हनुमान के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया।