सोमवार से शुरू होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर भक्तियाना स्थित आवास विकास मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। लखनऊ, सहारनपुर और हरिद्वार से झूला संचालक पहुंचने लगे हैं। मेले में मौत का कुआं, क्रॉस झूला, बड़ी नाव, ब्रेक डांस, ड्रैगन और बच्चों की ट्रेन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं, दुकानों और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी सजने लगे हैं। नगर निगम की टीम मेले की व्यवस्थाएं जुटाने में लगी है। मेले को लेकर स्थानीय व्यापारियों को भी कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।