फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुकदमों के बोझ से मिलेगी राहत, मध्यस्थता से होगा समाधान

नैनीताल। लंबित मुकदमों के त्वरित और आपसी सहमति से निस्तारण के लिए देशभर में मध्यस्थता से समाधान- मेडिएशन 3.0 अभियान चलाया जा रहा है। अभियान एक अगस्त से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा। वहीं 12 सितंबर शनिवार को देशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड में भी इस दौरान लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशन में तीसरी बार मेडिएशन 3.0 अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय और जनपद न्यायालयों में लंबित मामलों को प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। पक्षकार अभियान की अवधि में अपने लंबित मामले को मध्यस्थता के जरिए सुलझा सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश पर 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। उच्च न्यायालय में लंबित मामलों के लिए उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति और जिला न्यायालयों के मामलों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ प्री-लिटिगेशन यानी अदालत पहुंचने से पहले के विवाद भी निस्तारित किए जाएंगे। सदस्य सचिव ने आमजन से लोक अदालत में पहुंचकर मामलों का निस्तारण कराने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें