फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Amit Murder: परिजनों की सीबीआई जांच की मांग, बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक निकाली रैली

हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Aug 2025 04:10 PM IST

गौलापार में हुए मासूम हत्याकांड के बाद से जनता में आक्रोश है। 10 वर्षीय अमित के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक रैली निकाली। यह था मामला बरेली के शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान परिवार गौलापार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है। चार अगस्त को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनका 10 साल का बेटा गायब हो गया। सीसीटीवी के जरिये उसकी लोकेशन घर के पीछे गली में मिली। आरोप के बाद शाम पांच बजे पुलिस ने एक परिवार के पांच सदस्यों को उठा लिया। मंगलवार को आरोपी के घर के पीछे बच्चे का सिर और एक हाथ कटा धड़ बरामद हुआ। सिर और हाथ की बरामदगी के लिए परिजनों ने बुधवार से शुक्रवार तक कभी थाने तो कभी चौकी पर धरना दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के घर के पास से सिर और हाथ बरामद कर लिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए पांच आरोपियों में से एक निखिल जोशी को हत्यारोपी बनाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें