नैनीताल जिले में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया। भीमताल ब्लॉक से भाजपा ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशी डॉ. हरीश बिष्ट ने बीडीसी सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन किया। डॉ. बिष्ट ने बताया कि उन्हें अधिकांश बीडीसी सदस्यों का समर्थन हासिल है। बिष्ट ने कहा कि उन्हें चुनाव हराने के लिए बहुत कोशिश की गई लेकिन मतदाताओं ने उन्हें जीत दिलाने का काम किया है। साथ ही कहा कि जिले में भाजपा ही ब्लॉक प्रमुख की सीट पर जीत हासिल करेगी।