फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: 40 सीढि़यां चढ़ पुल पर पहुंचे गजराज, उत्पात मचाया

हीरा मेहरा Updated Mon, 06 Oct 2025 10:40 AM IST

रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में देर रात एक हाथी मंदिर के पुल पर चढ़ गया। पुल तक पहुंचने के लिए हाथी ने करीब 40 सीढि़यां चढ़ीं। उसने वहां दुकानों के सामान को तहस-नहस कर दिया। करीब दो घंटे पुल पर उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया। हाथी बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे मंदिर के पास पहुंचा। हाथी के उत्पात से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। मंदिर के पुजारियों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की ओर से वन कर्मियों की गश्त को बढ़ा दिया गया है। मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि पुल में सामान अस्त-व्यस्त मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरा देखा गया। इसमें हाथी की दो घंटे की हरकत पुजारियों के सामने आई। बताया कि हाथी इससे पूर्व भी सीढि़यों पर चढ़ने का प्रयास कर चुका है। यह पहली बार है कि हाथी मंदिर के पुल तक चढ़ आया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें