एडीजी प्रशासन एपी अंशुमान ने आज पुलिस लाइन ऋषिकुल कुंभ मेला-2027 का विधिवत उद्घाटन किया। सलामी लेने के बाद उन्होंने रिबन काटा और पूजा-अर्चना कर पुलिस लाइन का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने टेंट में बनाई गई बैरकों, अस्थायी जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय सहित अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का जायजा लिया। साथ ही अभिलेखों का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।