कुंभ से पहले हरिद्वार में सड़कों और गलियों में झूलते व अव्यवस्थित तारों को व्यवस्थित करने की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों और कंपनियों को 15 दिन में अभियान पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में बिजली, केबल और इंटरनेट कंपनियां आपसी समन्वय से काम करेंगी। झूलते और बेतरतीब तारों को व्यवस्थित कर शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित कंपनियों को अभियान के दौरान समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।