फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: देवीधुरा मेला क्षेत्र में पॉलीथिन और थर्माकोल रहेगा प्रतिबंधित, मेला पांच से 16 अगस्त तक होगा

हीरा मेहरा Updated Wed, 09 Jul 2025 02:12 PM IST

शक्ति पीठ मां बाराही धाम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और लोक मान्यता का केंद्र है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धाम की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी है। इसमें ढिलाई नहीं होनी चाहिए। मेले में पॉलीथिन और थर्माकोल के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्देश डीएम मनीष कुमार ने मंगलवार को देवीधुरा मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में दिए। मेला पांच से 16 अगस्त तक होगा। मुख्य आयोजन बगवाल नौ अगस्त को होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी मेले को सेवा और आस्था के रूप में लें और अपने कर्तव्यों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करें। उन्होंने पर्यटन विभाग और खंड विकास अधिकारी को बगवाल क्षेत्र का थ्री डी मैप तैयार कर सभी व्यवस्थाओं को साइट प्लान आधारित ढंग से करने के निर्देश दिए। एसपी अजय गणपति ने कहा कि मेला क्षेत्र में महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में नशा, मांसाहार (मीट) और अन्य किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। बैठक में एसडीएम पाटी नितेश डागर, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, एमएमए कमलेश बिष्ट, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, मां वाराही मंदिर समिति के लक्ष्मण लमगड़िया, मोहन बिष्ट, चेतक बिष्ट, खीम सिंह लमगड़िया, कीर्ति वल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें