फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर, नामांकन जांच के दूसरे दिन भी गहमागहमी

हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Jul 2025 05:27 PM IST

चंपावत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया जारी है। दूसरे दिन मौसम में ठंडक के बाद भी चुनाव की गर्माहट जारी रही। जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी मंगलवार सुबह से ही नामांकन पत्रों की जांच के लिए स्थलों में पहुंचने शुरू हो गए थे। इधर जहां कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य के किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है तो वहीं भाजपा पार्टी ने 15 में से 13 जिपं सदस्य को अधिकृत किया है। वहीं अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अपनी पार्टी के नाराज लोगों को मनाने की भी जिम्मेदारी है। नामांकन वापसी के दिन तक पार्टी के पास समय है। भाजपा अपनों को मना पाती है या नहीं यह 11 जुलाई को स्पष्ट हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें