फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र चालू करने के निर्देश

चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने शुक्रवार को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र चालू करने और अनुपयोगी भवनों की मरम्मत कर इस्तेमाल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका को हर 15 दिन में विशेष अभियान चलाकर अस्पताल परिसर के आसपास सफाई कराने को कहा। अस्पताल प्रशासन को वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही तीमारदारों के लिए रैन बसेरे और गर्म पेयजल की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें