फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में कल से सजेगा चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेला

पोखरी में नगर पंचायत के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेला बुधवार, 21 अक्टूबर से शुरू होगा। 27 अक्टूबर तक चलने वाले मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारियों ने दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। मेले के जनक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इस बार मेले को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। रात में ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, जबकि दिन में स्कूली छात्र-छात्राएं और महिला मंगल दल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मेले में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल गतिविधियां भी होंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मेला आयोजक सोहन लाल के अनुसार, मेले का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें