वराह जयंती के पावन अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ने विधि-विधानपूर्वक वराह शिला का पूजन-अर्चन किया। पूजन के दौरान भगवान श्री वराह जी से विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई। साथ ही श्रद्धालुओं के मंगल और कुशलता के लिए भी प्रार्थना की गई।