फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण में वनाग्नि की मॉक ड्रिल, आग बुझाने के दौरान झुलसा वनकर्मी

गैरसैंण में आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम मरोड़ा के कालीमाटी तोक में वनाग्नि से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सुबह 9:30 बजे जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही इंसीडेंट कमांडर एवं एसडीएम अबरार अहमद ने क्यूआरटी और संबंधित विभागों को सक्रिय किया। इस दौरान राजस्व, वन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, आईटीबीपी और पशुपालन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल में आग बुझाने के दौरान एक वनकर्मी के झुलसकर घायल होने की स्थिति भी दर्शाई गई। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर बुलाई गई और घायल कर्मी को प्राथमिक उपचार दिया गया। अभ्यास के दौरान जंगल की आग पर काबू पाने और उपलब्ध संसाधनों की तत्परता को परखा गया। एसडीएम अबरार अहमद ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से आपदा के समय विभागों की प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होती है और नुकसान कम करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें