बदरीनाथ धाम की एक पहाड़ी पर आग लगने की सूचना मिली है। आग लगने की जानकारी मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। विभाग की ओर से एक टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है। टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग की स्थिति का जायजा लेगी और उसे बुझाने के प्रयास करेगी। फिलहाल आग लगने के कारणों और उससे हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।