भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सभी प्रदेशों में परचम लहराएगी। भाजपा की केंद्र सरकार में मोदी सरकार ने युवाओं के लिए काम किया है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुले हैं। सोमवार को बद्रीनाथ जाने से पहले भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है लेकिन कुछ विपक्ष के नेता कुछ युवाओं को भटका रहा है जबकि अधिकतर युवा देश और पीएम मोदी के साथ खड़ा है।