फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बागेश्वर में आज से पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आगाज, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुक्रवार से भव्य आगाज होने जा रहा है। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के उद्घाटन के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंच रहे हैं। सीएम के आगमन और दो दिवसीय आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला संयोजक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत की विशेष पहल पर यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान को प्रयोगशालाओं से निकालकर सीमांत और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों तक पहुंचाना है, ताकि उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अभिरुचि पैदा हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें