फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अल्मोड़ा में 44.930 किलो गांजे के साथ पांच युवक गिरफ्तार

गायत्री जोशी Updated Fri, 16 Jan 2026 04:32 PM IST

अल्मोड़ा में पुलिस ने 44.930 किलो गांजे के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये को इनाम दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम एसओजी प्रभारी भुवन चंद्र जोशी और थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कटपतिया तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। तभी यूके 07 एएक्स 8384 नंबर की एक स्विफ्ट डिजायर पहुंची। वाहन को रोका गया और तलाशी ली गई। वाहन से 44.930 किलो अवैध गांजा बरामद हुईं। इस दौरान वाहन में सवार उधम सिंह नगर निवासी अमन जाटव (19), हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (20), अजीत सिंह उर्फ अज्जू (21), अंगद सिंह (22) और अजय सिंह उर्फ अज्जी (24) को मौके पर गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ सल्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तस्करी में लिप्त में वाहन को भी सीज किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांजे को वाहन में भरकर मंगरु क्षेत्र से काशीपुर ले जाने के फिराक में थे। पुलिस गांजा खरीदने और बेचने वाले दोनों स्रोतों के संबंध में जानकारी जुटाने में लग गई है। पकड़े गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11, 23, 350 रुपये बताई जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया है। नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिए जा रहे हैं। जिले भर के थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस गांजा और चरस की तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें