फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: रोजगार मेले में 14 अभ्यर्थियों का चयन

हीरा मेहरा Updated Fri, 08 Aug 2025 11:00 AM IST

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 14 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने किया। इस मौके पर एलआईसी अल्मोड़ा, हीरो मोटरकॉप, सुजुकी मोटर्स, टाटा मोटर्स और मैन पावर ग्रुप के प्रतिनिधियों ने लिखित और साक्षात्कार के बाद 14 अभ्यार्थियों का मौके पर ही चयन किया गया। 50 अभ्यर्थियों को द्वितीय साक्षात्कार के शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस दौरान उपस्थित बेरोजगारों को सेवायोजन विभाग के कर्मी मनोज बिष्ट, ने स्किल कंपीटिशन से संबंधित, शुभम शर्मा ने एनसीएस पोर्टल पंजीयन और रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। प्रशासनिक अधिकारी बीना बिष्ट, प्रधान सहायक भुवनेश कांडपाल, कनिष्ठ सहायक मनोज सिंह मेहरा, मोहित पांडे, पंकज कुमार कुलखुड़िया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें