फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरतारा पुल पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे वाहन, हादसे का बढ़ा खतरा; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 28 Aug 2026 12:13 AM IST

चौकाघाट स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल से लहरतारा पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों रॉन्ग साइड वाहन चलने लगे हैं। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण पुल पर हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। खासकर दोपहिया वाहन चालक चौकाघाट की ओर जल्दी पहुंचने की होड़ में लहरतारा की तरफ से रॉन्ग साइड पुल पर चढ़ जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल पर दोनों दिशाओं से वाहन आने के कारण अक्सर टकराव की स्थिति बनती है। तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों के चलते पैदल और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आयुर्वेदिक अस्पताल के पास पुलिस पिकेट भी मौजूद है। इसके बावजूद रॉन्ग साइड आने-जाने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आती। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी नियमों का उल्लंघन जारी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुल पर नियमित निगरानी बढ़ाई जाए और रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यातायात पुलिस की ओर से ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे वाहन चालक निर्धारित दिशा में ही चलें और हादसों की आशंका कम हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें