फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, वाराणसी में किया ऐलान

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, "हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते।" अखिलेश यादव के इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उनकी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके जवाब से यह संकेत मिला है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में खुद प्रत्याशी बनने के बजाय पार्टी के चुनाव प्रचार और नेतृत्व पर ध्यान दे सकते हैं। हालांकि, उनके बयान के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में किस तरह पेश करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें