बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ सराय-रानेपुर मार्ग पर टेढ़की पुलिया के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने व्यापारी को लाठी-डंडे से मारपीट कर 1.20 लाख रुपये लूट लिए। व्यापारी के सिर में चोट आई है। घटना के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर रानेपुर की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने बलुआ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।