काशी में देव दीपावली की अलौकिक छटा देखते ही बन रही है। गंगा के तट पर आस्था, अध्यात्म और उत्सव का अद्भुत संगम नजर आ रहा है। शाम ढलने के साथ ही गंगा आरती के साक्षी बनने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ ही पल में 21 लाख दीयों से पूरे 84 घाट रोशनी से जगमगाएंगे।