लक्सा स्थित लक्ष्मीकुंड पर 16 दिवसीय पारंपरिक सोरहिया मेले के अंतिम शुक्रवार को माता लक्ष्मी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से श्रद्धालु पहुंचने लगे। लाइन में खड़े होकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते और फिर मां का दर्शन कर मंगल कामना करते रहे। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली की कामना के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने 16 दिवसीय कठिन व्रत जारी रखा।