फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका की गलियों में चलने लगी नाव, छतों पर हो रहा अंतिम संस्कार

Pragati Chand Updated Mon, 31 Aug 2026 01:59 PM IST

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 0.94 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अब जलस्तर 69.44 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी बिंदु से केवल 0.82 मीटर दूर है। पुराने अस्सी घाट के रास्ते गलियों में पानी घुस गया है। सुबह-ए-बनारस का मंच तक दोबारा पानी पहुंच गया है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट की गलियों में पानी घुस गया है। ऐसे में छतों पर शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वहीं गलियों में नाल चलने लगी है। जल पुलिस के थाने में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया। सभी घाटों का आपसी संपर्क टूटा है। पानी बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो जल्द ही अस्सी घाट घाट की सड़कों पर पहुंच जाएगा। सिंधिया घाट के रत्नेश्वर महादेव मंदिर के शिखर तक पानी पहुंचने वाला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें