उन्नाव जिले में सदर तहसील क्षेत्र के बिछिया ब्लाक सराय कटियान में निर्माणाधीन औद्योगिक गलियारा फेस प्रथम में यूएसए की क्राउन पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग एंड लाजिस्टिक क्लस्टर कंपनी ने बुधवार को कैन निर्माण संयंत्र स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। उद्यम स्थापना की शुरुआत कराने के लिए क्राउन ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास, निर्यात व निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पहुंचे।