फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए समाज के अधिकारों के लिए संविधान की रक्षा जरूरी: राम निहोर यादव; VIDEO

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में भारतीय संविधान के महत्व और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर चर्चा की गई। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है। राम निहोर यादव ने कहा कि संविधान दिवस भारत के संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य की मूल भावना की याद दिलाता है। बाबा साहब ने हर व्यक्ति को मानव के रूप में अपनी पहचान और सम्मान स्थापित करने के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सामंती सोच को चुनौती देकर आत्मसम्मान का संदेश दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभुत्ववादी ताकतें बाबा साहब और उनके बनाए संविधान का अपमान करने की साजिश करती रहती हैं, ताकि पीडीए समाज अपने अधिकारों के लिए आवाज न उठा सके। संविधान ने सभी को बराबरी और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है। पीडीए समाज के उत्थान और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए संविधान की रक्षा करना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें