फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत कई लोग घायल, चार की हालत गंभीर

सोनभद्र जिले के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर घसिया टोला के पास बुधवार को बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत 15 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक केबिन में फंस गया। उसे काफी मशक्कत के बाद किसी तरह खींचकर बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। घायलों में चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें