फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भूलेख अनुभाग में लगी आग, कर्मचारियों ने फायर सिस्टम से पाया काबू

तहसील परिसर स्थित भूलेख अनुभाग में शनिवार सुबह करीब आठ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं उठता देखकर तहसील कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दे दी। दमकल की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार अंकुर यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। भूलेख अनुभाग में रखे अभिलेखों को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी जुटाई। एसडीएम महोली शैलेंद्र गौतम ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है। तकनीकी टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें