धनतेरस के पर्व पर शुक्रवार को सिद्धार्थनगर के बांसी शहर समेत आसपास के ग्रामीण बाजारों में खूब रौनक रही। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। शुभ दिन पर खरीदारी की परंपरा निभाते हुए लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन और घर-गृहस्थी से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ से बांसी के प्रमुख बाजार गुलजार नजर आए।