बांसी तहसील के छितौनी न्याय पंचायत क्षेत्र के करीब 10 गांवों के किसानों ने यूपीसीडा के औद्योगिक कॉरिडोर के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण की आशंका पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बिना सूचना और सहमति के उनके खेतों का सर्वे कराया गया। उनका कहना है कि जमीन उपजाऊ और बहुफसली है, जिससे कई पीढ़ियों की आजीविका चल रही है। किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर कृषि भूमि को अधिग्रहण से बाहर रखने और औद्योगिक परियोजना के लिए बंजर या अनुपयोगी जमीन तलाशने की मांग की।