बांसी कोतवाली क्षेत्र के हसवापार गांव में शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। लेखपाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।