मेरठ के सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम रविवार को शामली के गांव बंतीखेड़ा पहुंचे। अंकित बालियान के घर पहुंचकर उनके पिता सतबीर फौजी से मुलाकात की। उन्होंने अंकित की हत्या पर शोक जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। संगीत सोम ने कहा कि अंकित की हत्या की घटना बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ समेत पुलिस की कई टीमें लगातार जुटी हुई हैं।