फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: गिल्ली-डंडे की गिल्ली लगने से टूटे कुम्हार के बर्तन, विरोध पर मारपीट; घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप

शामली के गांव खेड़ी करमू में गिल्ली-डंडा खेलने से रोकने पर कुछ युवकों पर ग्रामीण के मिट्टी के बर्तन तोड़ने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप है। गांव निवासी सत्य प्रकाश प्रजापति के मुताबिक, कुछ युवक आए दिन उनके बर्तन बनाने के स्थान के पास गिल्ली-डंडा खेलते हैं और जानबूझकर गिल्ली उनके बनाए बर्तनों पर मारते हैं। इससे बर्तन टूट जाते हैं। विरोध करने पर युवक पिटाई की धमकी देते हैं। आरोप है कि युवकों ने घर में घुसकर ईंट मारकर बिजली का मीटर तोड़ दिया और कच्चे-पक्के मिट्टी के बर्तन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। सीओ सिटी जितेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें