फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: घर के बाहर खड़ी बाइक में संदिग्ध हालात में लगी आग, वीडियो वायरल

Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Aug 2026 05:56 PM IST

शामली के कांधला थाना क्षेत्र के इस्लामपुर घसौली गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पीड़ित मिंटू ने गांव के चार लोगों पर बाइक में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिंटू के अनुसार, घटना के समय वह काम से बाहर गया था और घर पर उसकी पत्नी व बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि चार लोग घर में घुसे और बाइक में आग लगाकर शोर होने पर मौके से फरार हो गए। पत्नी ने डायल 112 पर सूचना दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पक्ष से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में बाइक में आग लगाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें