फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह बुधवार को शामली के लांक गांव के मोहल्ला रेलपार में दिवंगत महाराज सिंह के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और युवाओं को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत व लगन से काम करना चाहिए। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं पर भी ध्यान देने की अपील की।