फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन पर रेल युवा संवाद, यात्रियों को दिया स्वच्छता का संदेश

शाहजहांपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर रेल युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेलवे कर्मियों ने जागरूकता रैली निकालकर यात्रियों, युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद्र और सीआईटी नरेंद्र त्यागी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्होंने लोगों को इसके उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही चार प्रकार के कूड़ेदान के इस्तेमाल और कचरे के पृथक्करण के महत्व को समझाया गया। सीएचआई ने युवाओं और यात्रियों से स्वच्छता एवं रेलवे से संबंधित सुझाव भी लिए गए। संवाद के माध्यम से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में जनभागीदारी का महत्व बताया गया। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, सीएमआई एसके ठाकुर, स्वास्थ्य निरीक्षक शशांक पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें