शाहजहांपुर में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की जयंती पर शनिवार को भारतीय युवा चेतना मंच के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। हथौड़ा स्थित नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। मंच के संस्थापक व अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में नायक जदुनाथ सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनके शौर्य और बलिदान के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनका जन्म शाहजहांपुर में होना जिले के लिए गौरव की बात है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति की भावना अपनानी चाहिए। मंच के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा, रामरक्ष पाल, अनिल कुमार, अतुल कुमार, शिवकुमार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पंकज, निशांत, शकील आदि मौजूद रहे।