शाहजहांपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। स्थिति संभालने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता को बीच-बचाव करना पड़ा।