शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का माहौल अशांत करने की कोशिश की जा रही है। सड़कों पर भीड़ जुटाकर अराजकता पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। एमएलसी चुनाव के नतीजों पर कहा कि जीत में राजनीतिक दलों से ज्यादा प्रत्याशियों की व्यक्तिगत मेहनत का योगदान रहा। उन्होंने कहा कि 11 में से छह सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि सपा के प्रत्याशी जीते हैं, पार्टी नहीं।