शाहजहांपुर के भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राष्ट्रीय खेल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आर्यन ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय और शिवाजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अन्यया प्रथम, सुहानी द्वितीय और उपासना तृतीय स्थान पर रहीं। दौड़ में बालक वर्ग में कुलदीप प्रथम, सुपनेश ने द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम, सोमना ने द्वितीय और सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक निकहत परवीन, सहायक अध्यापक दपिंदर कौर, नम्रता मिश्रा आदि मौजूद रहे।