फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: खिरनीबाग रामलीला मैदान में खड़े हुए रावण-मेघनाद के पुतले, देखने के लिए उमड़े लोग

शाहजहांपुर में दशहरा के मौके पर खिरनीबाग रामलीला मैदान में रावण और मेघनाद के पुतले खड़े कर दिए गए हैं। मंगलवार को पुतलों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। रावण के पुतले के पैर छूने के लिए भी लोगों में खासा उत्साह नजर आया। दशहरा पर रावण दहन को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रावण और मेघनाद के पुतलों को आकर्षक ढंग से तैयार कर मैदान में खड़ा किया गया है। पुतलों को देखने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। कई लोग रावण के विशाल पुतले के साथ तस्वीरें भी ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोग पुतले के पैर छूकर अपनी परंपरा का निर्वहन करते नजर आए। मैदान में रावण दहन को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। बच्चों में पुतलों को देखने का खास उत्साह है। आयोजन समिति से जुड़े नीरज बाजपेई ने बताया कि रात 12 बजे के बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें