फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: राजकीय इंटर कॉलेज में सीडीओ ने विद्यार्थियों से किया संवाद, सफलता के बताए मंत्र

शाहजहांपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और लोक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया। जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीडीओ से शिक्षा, कॅरिअर और जीवन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। प्रश्नोत्तरी के दौरान कक्षा 12 के छात्र जितिन ने पूछा कि उन्हें दोबारा कक्षा 12 के छात्र के रूप में पढ़ने का अवसर मिलता तो वह एक छात्र के रूप में क्या करते। जिस पर सीडीओ ने उत्तर लेखन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कक्षा 11 के छात्र आयुष कुमार ने पूछा कि उनके कॅरिर के किस पड़ाव पर उनकी सोच में सबसे अधिक बदलाव आया। सीडीओ ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान विभिन्न विषयों का अध्ययन करते समय उनकी सोच में व्यापक बदलाव आया। डीआईओएस हरिवंश कुमार, प्रेमशंकर सक्सेना, सुरेंद्र पाल, महेंद्र कुमार, राजीव अग्रवाल, वैभव शुक्ला का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें