फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: कलक्ट्रेट में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास

शाहजहांपुर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शाम 6:05 बजे सायरन बजते ही परिसर की लाइटें बंद कर दी गईं। इसके बाद ब्लैकआउट की स्थिति में सुरक्षा संबंधी सावधानियों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में आग लगने और लोगों के घायल होने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा की मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम ने घायलों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने उपकरणों की मदद से आग बुझाने और उसे फैलने से रोकने का अभ्यास किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी विभागों को तैयार रखना है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, अग्निशमन विभाग की टीम और रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ.विजय जौहरी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें