फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: श्रीराम कथा के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का वर्णन

खलीलाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में चल रहे सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा अमृत महोत्सव के दूसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास विष्णु दास महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से प्रभु के अवतरण की महिमा का वर्णन किया। जन्मोत्सव का प्रसंग शुरू होते ही कथा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष और बधाई गीतों से गूंज उठा। महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन को सत्य, मर्यादा, त्याग, प्रेम और कर्तव्य पालन का आदर्श बताते हुए श्रद्धालुओं से इन मूल्यों को अपने आचरण में उतारने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें