पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर निर्धारित समय में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी देने को भी कहा।