महुली। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी धनपत पुत्र रामनरेश कन्नौजिया निवासी छितही, थाना महुली है। जनपद में वांछित एवं न्यायालय में हाजिर नहीं होने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।