संतकबीरनगर के फुलवरिया में नवरात्र के सप्तमी पर्व पर शनिवार रात जय अंबे परिवार की ओर से विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में भक्ति गीतों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां भगवती के जयकारे लगाए। देर रात तक पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।